Call for Paper: Last Date of Paper Submission by 29th of every month


Call for Paper: Last Date of Paper Submission by 29th of every month


वृद्ध महिलाओं के जीवन में पीढ़ीगत संबंध और समायोजन का अध्ययन

Author(s): कल्पना पटेल, समाजशास्त्र विभाग, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी   DOI: 10.70650/rvimj.2026v3i4001   DOI URL: https://doi.org/10.70650/rvimj.2026v3i4001
Published Date: 02-04-2026 Issue: Vol. 3 No. 4 (2026): April 2026 Published Paper PDF: Download

सारांश: वर्तमान समय में वृद्ध महिलाओं से संबंधित समस्याएं विशेष रूप से ध्यान देने योग्य हैं, जिनमें परिवारिक सामायोजन का अभाव एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दा है। वृद्धावस्था में प्रवेश करते ही महिलाओं के सामने अनेक चुनौतियाँ उभरने लगती हैं, जिनमें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ, आर्थिक निर्भरता तथा भावनात्मक उपेक्षा प्रमुख हैं। इन परिस्थितियों में परिवार के अन्य सदस्यों विशेषकर पुत्र, बहु तथा नाती-पोतों के साथ समन्वय स्थापित करना उनके लिए कठिन हो जाता है। नगरीय क्षेत्रों में यह समस्या और अधिक स्पष्ट रूप से देखी जाती है। जब तक वृद्ध महिलाएँ शारीरिक रूप से सक्षम रहती हैं और घरेलू कार्यों में योगदान देती हैं, तब तक उन्हें परिवार में एक उपयोगी सदस्य के रूप में देखा जाता है। किन्तु जैसे-जैसे उनकी कार्यक्षमता में कमी आती है और वे शारीरिक रूप से कमजोर होने लगती हैं, परिवार के सदस्यों का व्यवहार उनके प्रति बदलने लगता है। कई बार उन्हें उपेक्षा, अनदेखी और अस्वीकार का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति तब और भी गंभीर हो जाती है जब वृद्ध महिलाएँ किसी बीमारी से ग्रस्त हो जाती हैं। ऐसी अवस्था में उन्हें न केवल शारीरिक कष्ट सहरना पड़ता है, बल्कि भावनात्मक रूप से भी वे स्वयं को अकेला और असुरक्षित महसूस करती हैं। कुछ मामलों में परिवार के सदस्य, विशेषकर बहुएँ, उनके प्रति उदासीन या तिरस्कारपूर्ण व्यवहार करती हैं तथा बच्चों को भी उनसे दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित करती हैं। अतः स्पष्ट है कि वृद्ध महिलाओं के संदर्भ में परिवारिक सामजस्य की समस्या एक गंभीर सामाजिक चिन्ता का विषय है, जिसके समाधान हेतु संवेदशीलता, परिवारिक मूल्यों के पुनःस्थापन तथा सामाजिक जागरूकता की अत्यंत आवश्यकता है। इस लेख के अन्तर्गत वृद्ध महिलाओं के जीवन में पीढ़ीगत संबंध और समायोजन की प्रक्रिया का गहन अध्ययन प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

मुख्य-शब्दः वृद्धावस्था; महिलाएं; पीढ़ीगत संबंध; समायोजन.


Call: 9458504123 Email: editor@researchvidyapith.com