Call for Paper: Last Date of Paper Submission by 29th of every month


Call for Paper: Last Date of Paper Submission by 29th of every month


समावेशी शैक्षिक परिप्रेक्ष्य में बौद्धिक विकलांगता वाले विद्यार्थियों का मनोसामाजिक अनुकूलनः शिक्षक प्रभावशीलता, विद्यालयीय व्यवहार एवं अभिभावक सहभागिता का अनुभवजन्य अध्ययन

Authors: डॉ. अनामिका कुमारी, सहायक प्राध्यापक, शिक्षा विभाग, शाहपुर पटोरी महाविद्यालय, समस्तीपुर, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा.   DOI: 10.70650/rvimj.2025v2i800012   DOI URL: https://doi.org/10.70650/rvimj.2025v2i800012
Published Date: 10-08-2025 Issue: Vol. 2 No. 8 (2025): August 2025 Published Paper PDF: Download

सारांश: विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के मनोसामाजिक अनुकूलन पर शिक्षक प्रभावशीलता, समावेशी व्यवहार और अभिभावक सहभागिता का संयुक्त प्रभाव अभी तक पर्याप्त अनुभवजन्य रूप से परीक्षण नहीं हुआ है। विशेषकर भारतीय संदर्भ में ऐसे अध्ययन सीमित हैं। प्रस्तुत अध्ययन का लक्ष्य इन तीन कारकों के बौद्धिक विकलांगता वाले विद्यार्थियों के सामाजिक, व्यवहारिक और कक्षा-सहभागिता के अनुकूलन पर प्रभाव का परीक्षण करना है। अध्ययन में वर्णनात्मक-सहसंबंधात्मक शोध अभिकल्प अपनाया गया। उद्देश्यपूर्ण प्रतिदर्श विधि द्वारा 30 बौद्धिक विकलांगता वाले विद्यार्थी, 10 शिक्षक तथा 15 अभिभावक सम्मिलित किए गए। Teacher Sense of Efficacy Scale, Index for Inclusion, Vineland Adaptive Behavior Scales ,oa Parent–School Partnership Scale जैसी मानकीकृत मापनियों से डेटा एकत्रित किया गया। ज-जमेज एवं च्मंतेवद सहसंबंध तकनीक द्वारा विश्लेषण किया गया। परिणामों से यह स्पष्ट हुआ कि उच्च शिक्षक प्रभावशीलता, सकारात्मक समावेशी व्यवहार एवं सक्रिय अभिभावक सहभागिता विद्यार्थियों के मनोसामाजिक अनुकूलन तथा कक्षा-सहभागिता से सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण रूप में संबद्ध हैं। अध्ययन से प्राप्त निष्कर्ष समावेशी शिक्षा के सिद्धांतों एवं अभ्यासों को सुदृढ़ करने हेतु उपयोगी शैक्षिक संकेत प्रदान करते हैं।

मुख्य शब्द: बौद्धिक विकलांगता, मनोसामाजिक अनुकूलन, शिक्षक प्रभावशीलता, समावेशी शिक्षा, अभिभावक सहभागिता.


Call: 9458504123 Email: editor@researchvidyapith.com