ई-ग्रंथालयः एक समीक्षात्मक अध्ययन
Published Date: 03-10-2025 Issue: Vol. 2 No. 10 (2025): October 2025 Published Paper PDF: Download
सारांश: सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के विकास ने वैश्विक स्तर पर लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान के स्वरूप को पूर्णतरू बदल दिया है। आज पुस्तकालय केवल पुस्तकों के भंडार तक सीमित नहीं, बल्कि ज्ञान, सूचना और डिजिटल सेवाओं के केंद्र बन चुके हैं। भारत में लाइब्रेरी ऑटोमेशन की दिशा में ई-ग्रंथालय एक अत्यंत महत्वपूर्ण और सशक्त पहल है। नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर द्वारा विकसित यह सॉफ्टवेयर पुस्तकालयों को डिजिटल रूप से उन्नत, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने में सहायक है। यह शोध-पत्र ई-ग्रंथालय की तकनीकी संरचना, इसके लाभ, चुनौतियाँ, उपयोग की वर्तमान स्थिति, विशेषकर बिहार की लाइब्रेरियों में इसकी उपयोगिता, और भविष्य की संभावनाओं का गहन अध्ययन प्रस्तुत करता है। शोध से यह स्पष्ट होता है कि ई-ग्रंथालय भारत के सभी प्रकार की लाइब्रेरियों के लिए एक प्रभावी और विश्वसनीय समाधान है, लेकिन इसके सफल कार्यान्वयन के लिए डिजिटल अवसंरचना, प्रशिक्षित मानव संसाधन, पर्याप्त बजट और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। ई-ग्रंथालय भारत सरकार के नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर द्वारा विकसित एक बहुआयामी और सुरक्षित Integrated Library Management System (ILMS) है, जिसका उद्देश्य देश की शैक्षणिक, सरकारी, न्यायिक और सार्वजनिक लाइब्रेरियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। यह सॉफ्टवेयर पुस्तकालय की पारंपरिक सेवाओं को आधुनिक ICT-आधारित सेवाओं में परिवर्तित करता है, जिसमें OPAC, बारकोड /RFID, DykmM क्लाउड स्टोरेज, डिजिटल रिपॉजिटरी और मल्टी-लाइब्रेरी नेटवर्क जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। यह शोध-पत्र ई-ग्रंथालय की अवधारणा, तकनीकी संरचना, इसके उपयोग का भारत और बिहार में वास्तविक परिदृश्य, सहायता-प्राप्तियाँ, कार्यान्वयन की चुनौतियाँ, तथा भविष्य की संभावनाओं का विश्लेषण करता है। अध्ययन स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि ई-ग्रंथालय भारतीय लाइब्रेरियों के लिए अत्यंत विश्वसनीय, सुरक्षित और कम-लागत वाला विकल्प है, परंतु इसके प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित स्टाफ, उच्च गति इंटरनेट, डिजिटल अवसंरचना और सरकारी सहयोग अत्यंत आवश्यक है। यह शोध डिजिटल लाइब्रेरीकरण की दिशा में भारत के प्रयासों को मजबूत करने हेतु महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।
मुख्य शब्द : ई एंड ग्रंथालय, लाइब्रेरी ऑटोमेशन, एनआईसी, आईसीटी, डिजिटल लाइब्रेरी, ओपीएसी, आरएफआईडी, ज्ञान प्रबंधन।