Call for Paper: Last Date of Paper Submission by 29th of every month


Call for Paper: Last Date of Paper Submission by 29th of every month


बीसलपुर बांध परियोजना में संचालित मत्स्यनः विकास और चुनौतियों का भौगोलिक अध्ययन

Author(s): अनिल वर्मा, शोधार्थी, भूगोल विभाग, संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा, राजस्थान. डॉ० अभिषेक श्रीवास्तव, सहायक आचार्य, भूगोल विभाग, संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा, राजस्थान.   DOI: 10.70650/rvimj.2025v2i12003   DOI URL: https://doi.org/10.70650/rvimj.2025v2i12003
Published Date: 01-12-2025 Issue: Vol. 2 No. 12 (2025): December 2025 Published Paper PDF: Download

सारांश: प्रस्तुत शोधपत्र टोंक जिला, राजस्थान में स्थित बीसलपुर बांध परियोजना में किए जा रहे मत्स्यन कार्य के विकास एवं उसमें आ रही चुनौतियों के भौगोलिक अध्ययन पर केन्द्रित है। प्रस्तुत शोधपत्र में बीसलपुर बांध का परिचय, उसमें संचालित मत्स्यन प्रबंधन, मत्स्याखेट में संलग्न कारिंदों की नियुक्ति, उपलब्ध मछलियों की विभिन्न प्रजातियों तथा मत्स्यन में आ रही समस्याओं एवं संबन्धित व्यावहारिक सुझावों का विस्तृत विवेचन किया गया है। मत्स्यन कार्य के विकास एवं उसमें मौजूद चुनौतियों के अध्ययन हेतु शोधकर्त्ताओं द्वारा प्राथमिक एवं द्वितीयक दोनों ही प्रकार के संकलित आँकड़ों को आधार बनाया गया है। प्राथमिक आँकड़ों के लिए शोधकर्त्ताओं द्वारा यादृ च्छिक निदर्शन विधि को अपनाते हुए बीसलपुर बांध में मत्स्यन से जुड़े कर्मचारियों, मछुआरों तथा स्थानीय निवासियों से जानकारी जुटाई गई है। द्वितीयक आँकड़ों के अंतर्गत शोधकर्त्ताओं द्वारा पूर्व में प्रकाशित शोधपत्रों एवं सरकारी रिपोर्ट्स को आधार बनाया गया है।

मुख्य शब्द: बीसलपुर बांध, मत्स्यन विकास, मछलियों की नस्लें, चुनौतियाँ और समाधान, भौगोलिक अध्ययन.


Call: 9458504123 Email: editor@researchvidyapith.com