उच्चतर माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् विद्यार्थियों की अभिप्रेरणा तथा अभिरूचि में सम्बन्ध का अध्ययन
Published Date: 12-11-2024 Issue: Vol. 1 No. 4 (2024): November 2024 Published Paper PDF: Download
सारांश-: प्रस्तुत शोध-पत्र उच्चतर माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् विद्यार्थियों की अभिप्रेरणा तथा अभिरूचि में सम्बन्ध का अध्ययन विषय पर है। प्रस्तुत शोध में वर्णात्मक अनुसंधान के अन्तर्गत सर्वेक्षण अनुसंधान विधि का प्रयोग किया गया है। प्रस्तुत अध्ययन को संपादित करने हेतु जनसंख्या के रूप में गाजीपुर तथा कासिमाबाद तहसील जिले के उच्चतर माध्यमिक स्तर के सी0 बी0 एस0 ई0 बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों को सम्मिलित किया गया है। जिसमें से 7-7 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत् 862 विद्यार्थियों जिसमें 436 पुरूष व 426 महिला विद्यार्थिंयों का चयन शोधार्थिनी द्वारा गुच्छीय प्रतिदर्शन विधि के प्रयोग से किया गया है। शोध में वर्णित चरों के मापन हेतु स्वनिर्मित अभिप्रेरणा व स्वनिर्मित अभिरुचि मापनी का प्रयोग किया गया है। प्रदत्तों के विश्लेषण व परिकल्पनाओं के सत्यापन हेतु कार्ल पियर्सन द्वारा प्रतिपादित प्रोडक्ट मोमेन्ट सहसम्बन्ध गुणांक तथा ज-परीक्षण सांख्यिकी प्रविधियों का प्रयोग चरों के मध्य सम्बन्ध मापने हेतु किया गया है। इस प्रकार अध्ययन में पाया गया है कि उच्चतर माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् शहरी विद्यार्थियों की अभिप्रेरणा तथा अभिरूचि के मध्य सार्थक रूप से धनात्मक सहसम्बन्ध पाया जाता है।
मुख्य शब्द: उच्चतर माध्यमिक स्तर, विद्यार्थी, अभिप्रेरणा, अभिरूचि, शैक्षिक उपलब्धि ।