मन के पांच-स्तरीय सिद्धांत (Five-Tier Theory of Mind)
Published Date: 12-11-2024 Issue: Vol. 1 No. 4 (2024): November 2024 Published Paper PDF: Download
सारांश: सिगमंड फ्रायड ने मनोविज्ञान में “मन के त्रि-स्तरीय सिद्धांत” प्रस्तुत किया, जिसके अनुसार मानव मन तीन स्तरों में विभाजित है- चेतन (Conscious), अवचेतन (Subconscious) और अचेतन (Unconscious) । चेतन स्तर वह भाग है जो प्रत्यक्ष रूप से अनुभव और विचार करता है, अवचेतन में स्मृतियाँ और विचार अस्थायी रूप से संग्रहीत रहते हैं, जबकि अचेतन में दबी हुई इच्छाएँ, भावनाएँ और दुराग्रह छिपे रहते हैं। संवर्धित पांच स्तरीय मॉडल में फ्रायड के मूल सिद्धांत को आधुनिक मनोविज्ञान के साथ जोड़ा गया है। इसमें संज्ञानात्मक (Cognitive) और भावनात्मक (Emotional) प्रक्रियाओं को भी शामिल किया गया है, जिससे यह समझा जा सके कि व्यक्ति के व्यवहार, निर्णय और व्यक्तित्व का निर्माण इन तीनों स्तरों के परस्पर प्रभाव से होता है। यह मॉडल मानसिक स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विश्लेषण और मनोचिकित्सा के क्षेत्र में गहन समझ प्रदान करता है तथा आधुनिक युग में मानव व्यवहार के वैज्ञानिक अध्ययन का एक समग्र दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है।
मुख्य शब्द: चेतन, मनोचिकित्सा, संज्ञानात्मक, त्रिस्तरीय सिद्धांत, पांच स्तरीय सिद्धांत, आनुवंशिक आधार, अव्यावहारिकता।